मुरादाबाद। जिले में छह और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें डेंगू के तीन केस गक्खरपुर में मिले हैं। जो रैपिट किट टेस्ट में पाए गए हैं। वहीं सोमवार को जिले के सरकारी अस्पतालों में बुखार के 403 मरीज मिले। जिला अस्पताल में बुखार पीड़ित पांच मरीजों को भर्ती किया गया, जबकि 40 मरीजों की डेंगू की जांच कराई गई।
सितंबर के आखिरी हफ्ते में भी वायरल, डेंगू और मलेरिया का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन नए मरीज सामने आ रहे हैं। लैब की जांच में लाइनपार निवासी दस वर्षीय किशोरी, ठाकुरद्वारा निवासी 27 वर्षीय युवक और शिवनगर करूला निवासी 36 वर्षीय युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं गक्खरपुर में दूसरे दिन भी डेंगू के केस मिले। डिलारी सीएचसी में रैपिट किट से किए गए टेस्ट में तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
यहां अभी तक डेंगू के 11 केस मिले चुके हैं। दूसरी जिला अस्पताल की ओपीडी में 1300 मरीज पहुंचे। स्वास्थ्य परीक्षण में 50 मरीज बुखार पीड़ित मिले। 40 मरीजों की डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड की जांच कराई गई, जबकि पांच बुखार पीड़ितों में फीवर वार्ड में भर्ती किया गया। इसके अलावा सीएचसी-पीएचसी की ओपीडी में 5179 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसमें 353 मरीज बुखार पीड़ित पाए गए। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि छह मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें तीन मरीज गक्खरपुर के हैं। बुखार के 403 मरीज मिले हैं।
अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें,
एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी
सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।