फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में दिल्ली के व्यापारी की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे दिल्ली निवासी व्यापारी की मौत हो गई। होटल कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सोमवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, नार्थ वेस्ट दिल्ली निवासी अब्दुल सत्तार (55) कोतवाली क्षेत्र में होटल में एक नवंबर से ठहरे हुए थे। रविवार को दिन भर उनका दरवाजा नहीं खुला। रविवार रात कर्मचारियों ने डुप्लीकेट चाबी से कमरे का दरवाजा खोला तो अब्दुल सत्तार बेड पर मृत अवस्था में पड़े थे। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार और एएसपी अनिल यादव मौके पर पहुंच गए और मौका मुआयना किया। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने कमरे से नमूने लिए हैं। सोमवार सुबह सूचना मिलने पर व्यापारी का बेटा तुफैल व अन्य परिजन भी मुरादाबाद पहुंच गए। बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता अब्दुल सत्तार मूल रूप से बिजनौर जनपद के स्योहारा थानाक्षेत्र के रवाना शिकारपुर निवासी थे। अब वह दिल्ली में रहकर स्क्रैप और प्रोपर्टी का काम कर रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें