फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: सीएम योगी बोले- सपा-बसपा सरकारों में जो बहन-बेटियों के लिए खतरा थे, अब उनके लिए कानून है खतरा

Wed, 29 Dec 2021 06:10 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर(अमरोहा)

सार

यहां आयोजित जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि गरीबों के आवास का पैसा दीवारों से निकल रहा है। गरीबों का पैसा कहां छिपा था, यह सब देख रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अमरोहा के हसनपुर जन विश्वास यात्रा की जनसभा को संबोधित करते हुए सपा-बसपा जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व की सपा-बसपा सरकारों में जो बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए खतरा बने थे, आज उनके लिए कानून खतरा बना हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त और एक सुरक्षित क्षेत्र बन गया है।

विज्ञापन


विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गरीबों के आवास का पैसा दीवारों से निकल रहा है। यह लोग गरीबों का पैसा कैसे छिपाकर रखते थे, यह सबने देखा। हम ये पैसा निकाल रहे हैं। सपा ने युवाओं को नौकरी नहीं दी। भर्ती निकलती थीं तो चाचा, मामा सभी लिस्ट बनाते थे। आज सभी को नौकरी मिल रही है।

उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में रहने वालों लोगों को दूसरे राज्यों में जाने के बाद अपनी पहचान छिपानी पड़ती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हैं। प्रदेश में दंगा नहीं होते, यहां गन्ना उगाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें