फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित नगला में कांवड़ियों के जत्थे पर पथराव, बवाल

Sat, 13 Aug 2016 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
हादसा - फोटो : demo
विज्ञापन
 कटघर थानाक्षेत्र के पंडित नगला में शुक्रवार रात कांवड़ियों के जत्थे पर एक मकान की छत से पथराव कर दिया गया। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। कांवड़ियों पर पथराव की सूचना फैली तो मौके पर लोग जुट गए और उन्होंने पंडित नगला बाईपास पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में सीओ कटघर फोर्स लेकर पहुंच गए और उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद कांवड़ियों के जत्थे को रवाना किया गया। जबकि पथराव में घायल हुए दो लोगों को जिला अस्पताल भिजवा दिया है।
विज्ञापन


पंडित नगला का बेड़ा शुक्रवार की रात ब्रजघाट गंगा जल लेने जा रहा था। पंडित नगला चौराहे के पास कांवड़िये अपने वाहन में चढ़ रहे थे। तेज आवाज में डीजे बज रहा था और कांवडिये व उनके परिवार के लोग डांस कर रहे थे। कांवड़ियों के कुछ वाहन रवाना हो चुके थे। जबकि कुछ वाहन रवाना होनेे की तैयारी में थे। इसी बीच कांवड़ियों के जत्थे पर किसी ने पथराव कर दिया। इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई।

पत्थर लगने से पचास वर्षीय होरी लाल पुत्र धन सिंह और पच्चीस टिंकू पुत्र रूप सिंह घायल हो गए। इस घटना से गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने पंडित नगला बाईपास पर जाम लगा दिया। बवाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन लोग शांत नहीं हुए। जिस मकान से पथराव किया गया था। लोग उस मकान के मालिक और उसके बेटों के खिलाफ कार्रवाई पर अड़ गए।
विज्ञापन


इसकेे बाद सीओ कटघर महेश कुमार और एसओ ओमकार सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। कांवड़ियों ने बताया कि महफूज उर्फ खां साहब के मकान की छत से पत्थर आए हैं। सीओ ने कहा कि लिखित में शिकायत दीजिए कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लोग शांत हुए। तब कांवड़ियों को रवाना कर दिया गया। जबकि उनके परिजनों का घर भेज दिय गया।  

पुलिस ने खंगालीं मकानों की छतें
मुरादाबाद। कांवडियों और उनके परिजनों के कहने पर पुलिस ने महफूज के मकान की छत खंगाली। लेकिन पुलिस को वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस की इस कार्रवाई से पंडित नगला में हड़कंप मच गया। तनाव को देखते हुए देर रात तक मौक पर फोर्स तैनात थी। जबकि गलियों में लोगों की जुटी रही। 

पिछले साल भी हुआ था कांवड़ियाें पर पथराव
मुरादाबाद। घायल होरीलाल के परिवार के लोगों ने बताया कि हर साल कांवड़ियों बेड़े पर पथराव किया जाता है। पिछले साल भी इस तरह की घटना हुई थी। लेकिन पुलिस अधिकारी हर बार कांवड़ियों को ही समझा कर शांत कर देते हैं। लेकिन पत्थर फेंकने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। 

कांवड़ियों को रवाना करके लौट रहे परिजनों पर किसी शरारती तत्व ने पत्थर फेंक दिया था। जिसमें एक व्यक्ति के सिर में चोट आई है। इस घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया था। उन्हें समझाकर जाम खुलवा दिया है। जबकि पत्थर फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही  है। 
विज्ञापन

महेश कुमार, सीओ कटघर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें