फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर पर निकले बुजुर्ग की हत्या

Tue, 20 Feb 2018 02:35 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
कटघर के लाजपतनगर से तीन दिन पहले सुबह की सैर पर निकले एक बुजुर्ग की तेजाब पिलाकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उनका गला भी घोंटने की कोशिश की, चेहरे पर बेरहमी से पिटाई के भी निशान मिले हैं। सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया है। देर शाम तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई। हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। 
विज्ञापन


लाजपतनगर निवासी सचिन रस्तोगी दवा कारोबारी हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता नरेंद्र रस्तोगी (72) रोजाना की तरह शनिवार कोमॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे, इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचे। देर शाम तक परिजनों ने तलाश की। जब वह घर नहीं लौटे तो कटघर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस-परिजन नरेंद्र रस्तोगी की तलाश में जुटे हुए थे। जगह जगह परिजनों ने नरेंद्र रस्तोगी की गुमशुदगी के पोस्टर भी चस्पा करवाए थे। 

रविवार रात को परिजनों को बहजोई केसरकारी अस्पताल में नरेंद्र रस्तोगी के भर्ती होने की जानकारी पुलिस ने दी। परिजन बहजोई पहुंचे और नरेंद्र रस्तोगी को उपचार के  लिए कॉसमॉस अस्पताल लेकर आए। जहां सोमवार सुबह नरेंद्र रस्तोगी की मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले में सोमवार देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है।
विज्ञापन


परिजनों ने हत्यारों और हत्या की वजह के बारे में जानकारी से इंकार किया है। उनका कहना है कि जल्द ही एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। एसएचओ कटघर अजय गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें