युवती के पिता का आरोप है कि नदीम दहेज के लिए उनकी बेटी को लगातार परेशान कर रहा था। उन्होंने नदीम और उसके परिजनों पर बेटी को जहर देकर मारने का आरोप भी लगाया है। डिलारी थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यूपी में मुरादाबाद के डिलारी थानाक्षेत्र में एक युवती की जहर खाने से मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या की है। उसने एक साल पहले प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंचे और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस के मुताबिक, रामपुर जनपद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अलीनगर जुनूबी निवासी 24 वर्षीय नूरफ्शा ने एक साल पहले अपने ही गांव के नदीम के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद नदीम अपनी पत्नी को लेकर डिलारी थाना क्षेत्र के चटकाली गांव में अपने मामा के घर रह रहा था। नदीम दिल्ली में कारपेंटर का काम करता है।
बताया जा रहा है कि दस दिन पहले नदीम अपने अपने पैतृक गांव अलीनगर जुनूबी गया था। शुक्रवार सुबह नदीम की पत्नी ने किसी बात को लेकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर नदीम ने उसे कांठ रोड स्थित विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पाकर शनिवार सुबह युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई।