फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आने से पहले बिछ जाएगी सीवर लाइन

Thu, 18 May 2017 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिनोें तक शहर की पब्लिक दुश्वारियों झेलती रही। लेकिन सीवर खुदाई की रफ्तार में तेजी नहीं आई। अब मुख्यमंत्री का प्रोग्राम क्या आ गया काम भी तेजी आ गई। सीएम के आने से पहले सीवर पाइप लाइन बिछा दी जाएगी।
विज्ञापन


बीस मई की रात तक फव्वारा से लोकोशेड पुल तक काम पूरा कर लिया जाएगा। सड़क से मशीनें हटा ली जाएगी। यही नहीं करीब सौ मीटर सड़क भी बना ली जाएगी। पिछले चार दिनों से फव्वारा से लोकोशेड पुल तक सीवर पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है।

इस काम को महीनेभर में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। दो दिन पहले तक लोकोशेड पुल पर चार पहिया वाहनों के एंट्री पर रोक लगी रही। कांशीरामनगर गेट से फव्वारा तक लोगों को पैदल ही आना जाना पड़ा। वहीं चार पहिया वाहनों को दिल्ली रोड से घूमकर कांठ रोड या स्टेशन रोड पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन


इस दौरान पब्लिक जाम से जूझती रही। हालांकि डायवर्जन प्लान फेल होने पर मंगलवार से चार पहिया वाहन पुल से निकाले जा रहे हैं। वहीं बुधवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के मुरादाबाद आने के प्रोग्राम के बाद सीवर खुदाई में तेजी आ गई है। वह 21 मई को मुरादाबाद आएंगे।

उनके आने पहले सीवर पाइप लाइन बिछा दी जाएगी। बीस मई की रात तक सड़क से जल निगम मशीनें हटा लेगा। साथ ही करीब सौ मीटर सड़क भी सही कर दी जाएगी। जल निगम के एक्सईएन महेंद्र सिंह का कहना है कि  बीस मई तक फव्वारा से लोकोशेड तक  सीवर पाइप लाइन बिछा ली जाएगी। मिट्टी बैठने पर सड़क का भी काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें