फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रहे मासूम पर पलटा ई-रिक्शा, मौत

Thu, 18 May 2017 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
died
विज्ञापन
सिविल लाइन के अंबेडकर नगर में हरथला रोड पर घर के बाहर खेल रहे तीन साल के मासूम के ऊपर ई-रिक्शा पलट गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। आरोपी चालक ई-रिक्शा छोड़कर भाग गया। घायल मासूम को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर उसको मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


अंबेडकर नगर में हरथला रोड पर बने मकान में सब्जी विक्रेता राजेंद्र सैनी अपने पिता बलवीर सैनी, पत्नी राजवती और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। राजेंद्र का बेटा मनु (3) बुधवार दोपहर घर के  बाहर खेल रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा गुजरा।

ई-रिक्शा का पहिया नाली में चला गया, जिस कारण ई-रिक्शा पलटकर मनु के ऊपर गिर गया। उसे सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद आरोपी चालक भाग गया, मौके पर भीड़ एकजुट हो गई। घायल मनु को उपचार के लिए उसके दादा बलवीर सैनी जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मनु को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी ई-रिक्शा चालक के खिलाफ परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें