साइबर लुटेरों ने कारोबारी की ई-मेल आईडी हैक कर डेनमार्क के बायर को मैसेज भेज कर अपने एकाउंट में रकम डलवा ली। छह लाख पंद्रह हजार रुपये साइबर लुटेरों ने लंदन स्थित बैंक के एकाउंट में डलवाए हैं। पेमेंट न मिलने पर कारोबारी ने बायर से जानकारी की, तब ठगी की जानकारी हो पाई। पीड़ित ने नागफनी थाने में केस दर्ज करा दिया है।
नागफनी थानाक्षेत्र के दौलत बाग निवासी दानिश वारसी की डिप्टी गंज चौराहे के पास वारसी इंटरनेशनल नाम से पीतल फर्म है। दानिश वारिसी बायर द्वारा तैयार माल भिजवाते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले डेनमार्क माल भिजवाया था। इस माल की कीमत करीब 13386 यूएस डॉयल (करीब साढ़े नौ लाख रुपये) थी।
जिसका 30 प्रतिशत एडवांस में पेमेंट कर दिया था। दानिश वारसी के भाई ने बताया कि उन्होंने सितंबर के पहले सप्ताह में माल डेनमार्क भेज दिया था। माल भेजने के बाद उन्होंने बायर से संपर्क किया तो उन्होंने बाकी पेमेंट भेजने की बात कही। उन्होंने एकाउंट चेक किया तो पेमेंट नहीं आया था।
उन्होंने सर्वर चेक कराया तो पता चला कि ई-मेल आईडी हैक कर ली गई है। जबकि लंदन की बैंक एकाउंट में बाकी रकम मंगवाई गई थी। दानिश ने नागफनी थाने में तहरीर देकर अज्ञात हैकर के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।