फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफाक की एजेंट ने किसान को बेच दी काशीपुर की युवती

Wed, 09 Nov 2016 04:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
जीबी रोड से पकड़े गए आफाक और उसकी पत्नी - फोटो : एनडीटीवी
विज्ञापन
दिल्ली के जीबी रोड स्थित बदनाम कोठों के बादशाह रहे आफाक बाकरी की एक महिला एजेंट ने काशीपुर की युवती  रेवाड़ी के किसान को 40 हजार रुपये में बेच दी। कचहरी में शादी के फर्जी कागजात बनवाकर किसान को दे दिए और युवती भी उसके हवाले कर दी।
विज्ञापन


लेकिन इस शातिर खेल में खुद युवती भी शामिल निकली। योजना के मुताबिक युवती ने कपूर कंपनी तिराहे पर पुलिस को देखकर शोर मचा दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर रेवाडी के किसान और उसके दो साथियों को पकड़ लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

रविवार को सिविल लाइंस के कपूर कंपनी के पास 22 वर्षीय एक युवती कार से कूद गई और उसने चौराहे पर ड्यूटी दे रहे पुलिस वालों को सूचना दी कि कुछ लोग उसे जबरन कार में उठाकर हरियाणा ले जा रहे हैं। पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर कार समेत तीन लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पूछताछ करने पर युवती ने बताया कि वह काशीपुर के खड़कपुर गांव की रहने वाली है। उसके पड़ोस में किराये पर रहने वाली पिंकी उर्फ उर्मिला व संतोष उसे मुरादाबाद लेकर आई थी और 40 हजार रुपये में बेच दिया।

जबकि पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम सुरेश पुत्र बलवीर निवासी तिहाड़ा जिला रेवाड़ा (हरियाणा), खुशीराम निवासी बुढ़ाना रेवाड़ी और संदीप कुमार पुत्र सुभाष निवासी माजरा रेवाड़ी बताए।

पिंकी उर्फ उर्मिला ने सुरेश कराने  शादी करने के लिए मुरादाबाद बुलाया था। कचहरी में कागजी कार्रवाई कराने के बाद तीनों व्यक्ति युवती को लेकर हरियाणा जा रहे थे कि युवती ने कपूर कंपनी के पास शोर मचा दिया। पुलिस ने पिंकी उर्फ उर्मिला समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें