फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती गाड़ी में महिला के साथ गैैंगरेप

Wed, 09 Nov 2016 02:48 AM IST
अमर उजाला,अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सासनी गेट इलाके में अस्त व्यस्त हालत में मिली एक महिला ने अपने साथ चलती गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म करने और उसके साथ मारपीट कर लूट करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वारदात के समय उसकी बड़ी बहन भी गाडी़ में मौजूद थी। महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। महिला का अपने ससुराल वालों से मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन


मथुरा जिले के एक गांव निवासी महिला की शादी 10 साल पहले गोंडा क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। बड़ी बहन की भी शादी उसी घर में हुई थी। महिला पर सात साल की एक बेटी है। महिला का आरोप है कि उसके पति के बड़ी बहन के साथ संबंध हैं। इसका अपने पति से पिछले तीन साल से मुकदमा चल रहा है।

बेटी के साथ मायके रह रही है। प्रत्येक तारीख पर अलीगढ़ आती है। मंगलवार को भी अलीगढ़ आयी थी। कठपुला के सीढ़ियों वाले पुल से नीचे उतर रही थी। पुल से उतरते ही सफेद रंग की गाड़ी रुकी और उसे गाड़ी में खींच लिया।
विज्ञापन


आरोपी अपना चेहरा छुपाए हुए थे। गाड़ी में उसकी बड़ी बहन भी बैठी हुई थी। महिला का कहना है मुझे नहीं पता कि कहां ले गए। कान के कुंडल उतरवा लिए। गाड़ी में ही उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बाद में उसे मथुरा रोड स्थित चामुंडा मंदिर पर छोड़ गए। गाड़ी से फेंक देने के बाद इसे नहीं पता था कि वह कहां है। अस्तव्यस्त कपड़ों के साथ वहीं रास्ता पूछ रही थी।

इसी दौरान भाजपा नेता अविनाश गौड़ वहां पर अपने होर्डिंग टंगवा रहे थे। उन्होंने महिला से उसकी हालत का कारण पूछा तो महिला ने सब कुछ बता दिया। इसके बाद अविनाश गौड़ ने पुलिस को फोन किया। पुलिस के पहुंचने पर   महिला के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। परीक्षण के बाद महिला की    तहरीर देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें