फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम नगर में गला रेतकर महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के कांशीराम नगर ट्रिपल स्टोरी के एक मकान में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारे महिला के शव को कमरे में बंद कर दरवाजे पर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए। महिला यहां अकेली रहती थी। तीन दिन बाद भी जब महिला का फोन उठा तो छत्तीसगढ़ में रहे बेटे ने आस पड़ोस के लोगों का कॉल की। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर महिला के शव का बाहर निकाला गया। पुलिस हत्या की वजह तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन

मौत के घाट उतारी गई महिला शीला (50) पत्नी नरेश एटा के चकरौली निवासी थी। शीला को कांशीराम नगर में आवास आवंटित हुआ था। शीला तीसरी मंजिल पर मकान नंबर एफ 202 में रहती थी। बराबर में जमुना देवी का मकान है, जबकि सामने रघुवीर और विजय कश्यप के मकान हैं। महिला शीला का इकलौता बेटा भोला छत्तीसगढ़ के रायपुर में बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत है। शीला फैक्ट्री में नौकरी करता थी। पिछले तीन दिन से महिला के मकान पर बाहर से ताला लगा हुआ था। बेटे भोला और उसकी पत्नी लक्ष्मी ने शीला को कॉल की। लेकिन फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद भोला ने गांगन नया गांव में रहने वाली अपनी मौसी और मौसा व ममेरे भाई को कॉल की। इसके बाद रिश्तेदार मौके पर पहुंचे तो दरवाजा बंद था। इसके बाद खिड़की से झांक कर दिया गया तो अंदर शीला की लाश पड़ी दिखाई दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची गई। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। शीला का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। उसकी गर्दन पर चाकू के निशान थे। इसके अलावा की नस भी कट हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि हर एंगल पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें