फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर को अगवाकर कराई मकान की रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के बुद्घि विहार से शुक्रवार सुबह कार सवार लोगों ने हथियारों के बल पर प्रापर्टी डीलर को अगवा कर लिया। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़ित की तलाश की और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी कि इसी दौरान वह अपने घर पहुंच गया। पुलिस का दावा है कि प्रापर्टी डीलर ने बयान दिया है कि वह अपनी मर्जी से चला गया था। किसी वाहन से टकराकर वह घायल हुआ है।
विज्ञापन

पीड़ित व्यक्ति आशीष पुठिया है। बुद्घि विहार में भाटिया चौराहे के पास आशीष का मकान है। आशीष का मकान के बैनामा को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। उसके खिलाफ महिला थाने में धोखाधड़ी की शिकायत की गई थी। पुलिस ने दो दिन पहले उसे थाने बुलाकर पूछताछ भी की गई थी। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया था। शुक्रवार सुबह मझोला पुलिस को सूचना मिली कि आशीष को कार सवार लोगों ने अगवा कर लिया है। पुलिस घर पहुंची तो उसके छोटे भाई और नौकरी ने बताया कि कार सवार उठाकर ले गए हैं। पुलिस ने आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें कार सवारों के वहां जाने की पुष्टि हुई। दोपहर बाद आशीष खुद ही अपने घर लौट आया। उसने बताया कि उसे कार सवार उठाकर ले गए थे। उसके साथ मारपीट की और मकान का बैनामा कर लिया गया है। इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि आशीष ने लिखित में दिया है कि उसका अपहरण नहीं किया गया है। वह अपनी मर्जी से गया था। किसी वाहन से टकराकर वह घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें