फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिकोणिय प्रेम संबंध में फंसा दरोगा का बेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पति की बेवफाई से तंग आकर दरोगा की पत्नी ने बृहस्पतिवार को बातचीत के बहाने पति की प्रेमिका (पालीटेक्निक छात्रा) को घर बुलाया। वहां पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो सूचना पुलिस को दी गई। महिला, उसके पति और पति की प्रेमिका को पुलिस सिविल लाइन थाने लेकर आई, जहां पर प्रेमिका ने प्रेमी की पत्नी के पैर छूकर माफी मांगी तो मामला शांत हुआ। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है।
विज्ञापन

छजलैट निवासी महिला ने बताया कि दस साल पहले उसे संभल निवासी दरोगा के बेटे से प्यार हुआ। दोनों ने शादी कर ली, दरोगा इस लव मैरिज के खिलाफ थे, जिस वजह से उन्होंने बेटे को घर से अलग जाकर रहने के लिए कहा। दंपती के दो बच्चे हैं। दंपती वर्तमान में सिविल लाइन क्षेत्र में रहते हैं। आरोप है कि शादी के बाद दरोगा के बेटे की जिंदगी में एक अमरोहा की पालीटेक्निक छात्रा आ गई, पांच साल से वह उससे प्यार कर रहा है। तीन बार दरोगा के बेटे को उसकी पत्नी ने पकड़ लिया लेकिन वह प्रेमिका से रिश्ता खत्म करने की बात कहकर पत्नी को शांत कर दिया। आरोप है कि इसके बाद भी पति ने प्रेमिका से रिश्ता खत्म नहीं किया वह उससे बातचीत करता था। महिला ने बुधवार को पति के मोबाइल में प्रेमिका के मैसेज देखे तो विवाद हो गया। उसने बातचीत के बहाने बृहस्पतिवार को पति की प्रेमिका को घर बुलाया। जहां पर उसने प्रेमिका को अपने पति का पीछा छोड़ने के लिए कहा लेकिन वह नहीं मानी तो दोनों के बीच विवाद हो गया। मामले की सूचना पुलिस को लगी तो सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ सिविल लाइन सुधीर पाल धामा ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने लाया गया। महिला ने आरोप लगाया कि पति सुरक्षाकर्मी है, वह अपनी तनख्वाह की आधी रकम प्रेमिका को देता है। आरोपी पति और प्रेमिका पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद थाने में ही प्रेमी की पत्नी के पैर छूकर प्रेमिका ने माफी मांगी, पति ने भी महिला से कहा कि वह प्रेमिका से रिश्ता खत्म कर देगा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। महिला ने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें