कांठ रोड पर दीवान शुगर मिल के सामने शुक्रवार रात ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां युवक ने बताया कि उसकी जेब से पंद्रह हजार रुपये और मोबाइल निकाल लिया है।
रुड़की के दानापुर निवासी दिलशाद शुक्रवार को बाइक से मुरादाबाद शादी समारोह में शामिल होने आ रहा था। अगवानपुर में दीवान शुगर मिल के सामने ट्रक ने दिलशाद की बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दिलशाद घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। दिलशाद का आरोप है कि भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने उसकी जेब से रुपये निकाल लिए हैं। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पाहुंच गए। परिजन दिलशाद को अपने साथ लेकर चले गए।