फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे शौक पूरे करने को आटो लिफ्टर बन गए छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

ब्रांडेड कपडे़, स्मार्ट फोन और महंगे शौक पूरे करने को तीन छात्र आटो लिफ्टर बन गए। उन्होंने गिरोह बनाकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। शुक्रवार रात तीनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिए। इनके कब्जे से चोरी की एक बाइक और स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी चोर शिवम, हिमांशु और हर्ष सिविल लाइंस के अशोक नगर निवासी हैं। इनमें दो आरोपी इंटरमीडिएट के छात्र हैं, जबकि तीसरा आरोपी बीए कर रहा है। शुक्रवार को पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर युवक ने स्कूटी रोक दी। इसके पीछे से एक बाइक आई। जिस पर दो युवक सवार थे। पुलिस को देखकर तीनों युवक स्कूटी और बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि स्कूटी और बाइक चोरी की हैं। कुछ दिन पहले ही आरोपियों ने बाइक और स्कूटी चोरी की थी। इन्हें बेचने के लिए ग्राहक के पास जा रहे थे। इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पूछताछ में आरोपी ने कबूला है कि वह अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए वाहन चोरी करते हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज कर शनिवार दोपहर बाद अदालत में चोरी का केस दर्ज कर लिया। शनिवार को तीनों को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें