फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से चार दिन हाईवे पर भारी वाहन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सावन माह के अंतिम सोमवार को लेकर पुलिस प्रशासनिक अफसर सुरक्षा व्यवस्था चौकस करने में जुट गए। हाईवे पर कांवड़ियों के जत्थे गुजरने शुरू हो गए हैं। जिसे लेकर रूट डायवर्जन कर दिया गया। शुक्रवार से चार दिन भारी वाहन बदले रास्ते से दौड़ेंगे। शुक्रवार शाम छह बजे से लेकर सोमवार दोपहर दो बजे तक हाईवे पर भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश चंद्र का कहना है कि कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए हल्की वाहनों को भी रोक दिया जाएगा। ट्रक, डीसीएम, कंटेनर, ट्रैक्टर, सभी प्रकार की बसें और माल वाहक वाहनों को बदले रास्ते से गुजारा जाएगा।

बरेली से दिल्ली
बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन वाया रामपुर, शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, नरोरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद होतेे हुए दिल्ली पहुंचेंगे। जबकि इसी रास्ते वापस जाएंगे।
विज्ञापन


रामपुर से मुरादाबाद
रामपुर से मुरादाबाद की ओर आने वाले वाहन वाया शाहबाद, बिलारी कुंदरकी होते हुए अस्थाई बस स्टैंड पंडित नगला बाईपास कटघर पहुंचेंगे और इसी रास्ते से वापस जाएंगे।


मुरादाबाद से दिल्ली
मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन अस्थाई बस स्टैंड पंडित नगला कटघर, बिलारी, चंदौसी, नरोरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद होतेे हुए दिल्ली पहुंचेंगे। जबकि इसी रास्ते वापस जाएंगे।

अमरोहा से रामपुर/ बरेली के लिए
अमरोहा से रामपुर और बरेली की ओर जाने वाले वाहन कैलसा, बागड़पुर, डींगरपुर तिराहा पाकबड़ा से डींगरपुर, कुंदरकी, बिलारी होकर रामपुर पहुंचेंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।

मुरादाबाद से बिजनौर/हरिद्वार के लिए
मुरादाबाद से बिजनौर और हरिद्वार जाने वाले भारी वाहन और बसें काशीपुर तिराहा से ठाकुरद्वारा, जसपुर, अफजलगढ़, धामपुर होते हुए बिजनौर व हरिद्वार जाएंगे। जबकि इसी रास्ते से वापस आएंगे।

बिजनौर रोड से बरेली और रामपुर
बिजनौर रोड से बरेली और रामपुर जाने वाले हल्के व भारी वाहन कोठीवाल डेंटल कालेज कट से ठाकुरद्वारा बाईपास होकर भोजपुर होते हुए काशीपुर तिराहे पर पहुंचेंगे। यहां से रामपुर व बरेली पहुंचे।


बस अड्डे पर कांवड़ियों ने किया हंगामा
मुरादाबाद। हरिद्वार और ब्रजघाट जाने के लिए कांवड़ियों को बस नहीं मिली तो उन्होंने हंगामा कर दिया। जिससे परिवहन निगम के अफसरों के होश उड़ गए। इसके बाद आनन फानन में बसों का प्रबंध किया गया। तब कावंड़िए हरिद्वार और ब्रजघाट के लिए रवाना हुए। कांवड़ियों का आना और जाना जारी है। हरिद्वार और ब्रजघाट से लौट रहे कांवड़ियों ने अपने वाहनों को रोडवेज बस अड्डे में खड़ा कर दिया। जिस कारण यहां से बसों को निकालने में दिक्कत शुरू हो गई। इसी बीच हरिद्वार और ब्रजघाट जाने वालों की भी संख्या बढ़ गई। इन्हें बसें नहीं मिलीं तो हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस भी आ गई। इसके बाद परिवहन निगम के अफसरों से वार्ता की गई। उन्होंने बसों का प्रबंध कराया। इसके बाद भीड़ कंट्रोल हो पाई।
विज्ञापन



बकरीद पर अतिरिक्त चक्कर लगाएंगी रोडवेज की बसें
मुरादाबाद। बाइस अगस्त को बकरीद है। जिसे लेकर परिवहन निगम ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बकरीद और उससे अगले तीन दिन तक रोडवेज की बसें अतिरिक्त चक्कर लगाएंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक एसके शर्मा ने बताया कि मुरादाबाद से संभल, चंदौसी, बदायूं, रामपुर, मेरठ, दिल्ली, सहारनपुर, रामपुर व हल्द्वानी जाने वाली बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगीं।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें