फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। गुरुवार की सुबह धनारी थाना क्षेत्र के भकरौली रेलवे हाल्ट के निकट ही रेलवे ट्रैक पर एक वृद्ध का शव पड़ा मिला। जिसकी पहचान भकरौली गांव निवासी चिंतामणि (65) के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रेन की चपेट में आकर हुआ हादसा मान रही है लेकिन परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को धनारी थाना क्षेत्र के भकरौली में बरेली-अलीगढ रेल लाइन पर कैल के नाले के पुल के पास ट्रैक के पास शव पड़ा मिला। जिससे गांव में खलबली मच गई। देखने के लिए सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान भकरौली के ही चिंतामणि (65) के रूप में हुई। परिजनों भी तत्काल मौके पर पहुंच गए।
मृतक के सिर पर हल्की चोट के निशान है। ट्रेन से शरीर कटा नहीं है। सुबह आठ बजे परिजन, शव को रेलवे ट्रैक से उठाकर घर ले गए। नौ बजे थानाध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह भी पुलिस बल के साथ मृतक के घर पहुंचे।
विज्ञापन

शव को अपने कब्जे में लिया और पुलिस व रेलवे के अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी गुन्नौर गमलेश्वर विल्टोरिया भी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का भी निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
मृतक के पुत्र बलवीर ने बताया कि उसके पिता रात को घर में सोए थे, वह सुबह को अचानक रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंच गए। इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है। उसकी गांव के लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है, उसे शक है कि रंजिश की वजह से उसके पिता की हत्या करके शव को रेलवे ट्रैक पर डाल दिया गया है।
तीन साल पहले उसके पिता ने घर के सामने जगह खरीदी थी लेकिन विक्रेता ने उस जगह को दोबारा दूसरे लोगों को को बेच दिया था। घर से निकलने को सिर्फ चार फीट का रास्ता दिया है जिसका उसके पिता विरोध कर रहे थे, संभवत: इसी कारण उसके पिता की हत्या की गई है। सिर पर चोट के निशान भी है।
---------------------------
वृद्ध की हादसे में मौत हुई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत कैसे हुई इसकी जानकारी हो सकेगी। घटना की पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। -रविंद्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष धनारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें