भिवानी। बैंक कॉलोनी स्थित एक प्राइवेट स्कूल के तीन बच्चे स्कूल में बैग रखकर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। बाद में बच्चे दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर मिले। जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे आठवीं कक्षा का छात्र मंदीप (14), शिवम (15), ऋतिक (14) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। स्कूल शिक्षक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बच्चे स्कूल में बैग रखकर अचानक गायब हो गए। बच्चों के गायब होने से हड़कंप मच गया। परिजन भी सूचना के बाद इधर-उधर तलाश करते रहे। वीरवार सुबह करीब पांच बजे बच्चों ने दिल्ली रेलवे स्टेशन से अपने परिजनों के पास फोन किया। जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर भिवानी आए। बच्चों ने बताया कि वे ट्रेड फेयर देखने गए थे। बताया जाता है कि बच्चे घर से पूरी प्लानिंग के साथ निकले थे और बैग में अपने घर के कपड़े भी डालकर लाए थे। कपड़ों को स्कूल के पास ही स्थिति एक दुकान में रखा गया था। बताया जाता है कि बच्चे घर से रुपये भी लेकर आए थे। स्कूल संचालक ने बताया कि अब बच्चे मिल गए है। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली है।