मिलक। संदिग्ध अवस्था में लाई गई एक युवती को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस दौरान पुलिस पहुंचने पर परिजन शव छोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने युवती के शव को बिना पीएम मां के हवाले कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के प्रानपुरा गांव निवासी एक युवती को संदिग्ध हालत में नगर की सीएचसी पर रिश्तेदार बताने वाले विक्रांत लेकर आया। जिसके साथ युवती की मां भी थी। मां का कहना था कि उसकी बेटी के सिर में दर्द हो रहा था और उसकी हालत बिगड़ गई। जिस पर सीएचसी अधीक्षक ने युवती को देखा। तब उसके मुंह से झाग निकल रहा था। डाक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया और मामला संदिग्ध होने पर पुलिस को मेमो भेज दिया। पुलिस के आने से पहले युवती को लाने वाला युवक सीएचसी से शव लेकर जाने वाला। लेकिन डाक्टर ने पुलिस आने से पहले शव ले जाने से मना कर दिया। इस बीच पुलिस पहुंच गई। तब रिश्तेदार बताने वाला युवक खिसक लिया और मां भी शव छोड़कर भागने लगी। जिस पर पुलिस ने मां को रोका और उसके बयान दर्ज किए। इस दौरान सीएचसी पर कई घंटे तक शव लावारिश पड़ा रहा। बाद में कई घंटे चली मशक्कत पर पुलिस ने बयान लिए और युवती केशव को बिना पीएम मां को सौंप दिया।