बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र से तीन लोगों ने एक युवती का अपहरण कर लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने रिपोर्ट लिखाई है कि शुक्रवार को वह परिवार समेत कहीं गया हुआ था। घर पर उसकी 22 वर्षीय पुत्री अकेली थी। आरोप है कि ग्राम ढाकी निवासी सुरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, पाला सिंह उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गए। उन्हें घटना की जानकारी घर पहुंचने पर हुई। पुलिस ने तीनों के नामजद रिपोर्ट दर्ज की हैं। कोतवाली प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।