फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी गिरोह ने दो युवकों को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने बस में सवार दो यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनसे लूट की वारदात की। दोनों यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रामपुर के मिलक खानम निवासी मुकेश दिल्ली में फास्ट फूड का का ठेला लगाता है। वह बुधवार रात को दिल्ली से रामपुर जा रहा था। बस में सवार जहरखुरानी गिरोह ने नशीला पदार्थ खिलाकर मुकेश से नकदी, मोबाइल और कपड़ों का बैग लूट लिया। बस चालक ने भोजपुर के सिरसवा दोराहे पर उन्हें बस से नीचे उतार दिया और भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पीआरवी ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। शाहजहांपुर के रशीदपुर निवासी राहुल दिल्ली में अपने भाई से मिलने के लिए गए थे। वहां से वापस लौट रहे थे। बस में उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर उनसे मोबाइल, नकदी, लूट ली। पीतल नगरी बस अड्डे पर राहुल को बेसुध हालत में बस चालक ने नीचे उतार दिया। सूचना पर पुलिस ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें