फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओजी की टीम ने ठाकुरद्वारा में सपा नेता सहित दो घरों पर छापा मारकर पकड़ा स्मैक का धंधा-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

एसओजी की टीम ने बृहस्पतिवार को ठाकुरद्वारा में समाजवादी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की पूर्व नगर अध्यक्ष शमां कुरैशी समेत दो के घर छापामारी कर 29 ग्राम स्मैक, नशे के नौ इंजेक्शन बरामद किए हैं। छापा मारने वाली एसओजी टीम के प्रभारी के पी सिंह के अनुसार स्मैक की कीमत अंतर्राष्ट्र्रीय बाजार में 50 लाख रुपये है। मामले में सपा के पूर्व नेता के पति और एक महिला को गिरफ्तार किया है। उनसे 1 लाख 23 हजार रुपये की नकदी और 24 मोबाइल भी मिले हैं।
विज्ञापन

एसएसपी जे रविंद्र गौड ने बताया कि स्मैक बेचे जाने की सूचना पर नगर के माता मंदिर रोड निवासी साजिद के घर टीम पहुंची। वहां पर साजिद की पत्नी जेहरा खातून मौजूद थी। जेहरा से स्मैक मांगी तो उसने पांच सौ रुपये लेकर एक पुड़िया दी तो उसे गिरफ्तार कर लिया।। इसके बाद एसओजी की टीम ने ग्राहक बनकर घर पर स्मैक का अवैध धंधा चलाते शमां कुरैशी के पति फकीरा को पकड़ा। उन्होंने बताया कि स्मैक बरेली के फतेहगंज से लाई जाती थी, जिसे खरीदने उत्तराखंड के युवा भी आते थे। शमां कुरैशी इस मामले में वांछित हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें