फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल से वीडियो बनाने पर जेई को पीटा, थाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नागफनी थानाक्षेत्र के किसरौल मोहल्ले में सोमवार को चेकिंग करने पहुंची बिजली विभाग की टीम को घेरकर मोबाइल से वीडियो बना रहे जेई के साथ मारपीट की गई और मोबाइल तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेई को बचाया। महिलाएं थाने पहुंच गईं और उन्होंने जेई व कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप लगाकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

नागफनी के किसरौल मोहल्ले में शुक्ला के कुएं के पास जेई संतोष कुमार, और यश कुमार टीम के साथ बिजली चेकिं ग कर रहे थे। जेई ने बताया कि एक मकान में मीटर के अलावा केबिल डालकर बिजली आपूर्ति की जा रही थी। जेई ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर महिलाओं ने आपत्ति जताई और मोबाइल बंद करने को कहा। हंगामा होने पर मोहल्ले के अन्य लोग भी पहुंच गए। उन्होंने जेई को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जेई यश कुमार का मोबाइल भी तोड़ दिया। जेई संतोष कुमार ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जेई यश कुमार को बचाया। महिलाओं ने जेई पर अभद्रता का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। इसके बाद महिलाएं थाने पहुंच गई। जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि टीम चेकिंग करने गई थी। बिजली चोरी पकड़ी गई थी। कार्रवाई से बचने के लिए झूठे आरोप लगाए हैं। नागफनी थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें