फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीन दयाल नगर में बुजुर्ग को झांसा देकर उतरवाई अंगूठी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के दीन दयाल नगर में सोमवार सुबह घर के बाहर सड़क पर कुत्ते को टहला रहे एक बुजुर्ग को तीन लोगों ने झांसा देकर सोने की अंगूठी उतरवा ली। इसके बाद ठग बाइक पर बैठकर फरार हो गए। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

दीन दयाल नगर निवासी रमेश चंद्र कपूर सोमवार सुबह अपने मकान के बाहर कुत्ते को टहला रहे थे। इसी दौरान उनके पास तीन ठग पहुंच गए। उनमें से एक ठग ने रमेश चंद्र को नमस्कार किया और बातचीत शुरू कर दी। आरोपी ठग बोला कि उनके बेटे की शादी है। सामने पार्क में ही शादी समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद रमेश को भी शादी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इसके बाद ठग ने रमेश को एक अंगूठी दिखाई। कहा कि बेटे को अंगूठी पसंद नहीं आ रही है। अब दूसरी अंगूठी बनवाने जा रहा हूं। इसी बीच ठग ने रमेश की उंगली की अंगूठी अच्छी बताई। कहा कि आप अपनी अंगूठी दिखाओ। ऐसी ही बनवा लेता हूं। ठग ने रमेश की अंगूठी निकलवा ली। इसके बाद बोला कि आगे चौराहे पर मिठाई की दुकान है। वहां तक चलो। हलवाई हमारे रिश्तेदार हैं। उनसे ही अंगूठी पसंद करवानी है। इसी बीच तीनों आरोपी बाइक पर बैठ कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दो दिन पहले भी एक बुजुर्ग से अंगूठी ठगने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें