फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म, कराया गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर में रहने वाली दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसका एमएमएस भी आरोपी ने बना लिया है। इस मामले की जानकारी होने पर छात्रा के पिता ने मझोला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम ने दबिश दी लेकिन वह घर नहीं मिला।
कटघर में रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी बेटी दसवीं कक्षा की छात्रा है। दो साल पहले उसे कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाले फैजान अंसारी ने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद छात्रा को वह जयंतीपुर में स्थित अपने दूसरे मकान पर लेकर आया। जहां पर छात्रा को आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद छात्रा से आरोपी ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने छात्रा का मोबाइल से अश्लील वीडियो (एमएमएस) भी बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने छात्रा को चुप करा दिया। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने छात्रा से कई बार दुष्कर्म किया। वारदात के बाद छात्रा गर्भवती हो गई। आरोपी ने गर्भ निरोधक दवाएं खिलाकर छात्रा का गर्भपात भी करा दिया। छात्रा को इस संबंध में किसी को जानकारी देने से भी रोका। एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि छात्रा के पिता को जानकारी मिली तो उन्होंने बेटी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी के खिलाफ एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम लगी है, जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एफआईआर दर्ज होने के बाद वह घर से भाग गया है। पुलिस उसके नए ठिकाने का पता कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी दे रहा धमकी, कैसे दूं बोर्ड एग्जाम
मुरादाबाद। छात्रा ने बताया कि बोर्ड एग्जाम चल रहे हैं। आरोपी उसे एग्जाम की तैयारी भी नहीं करने दे रहा है। वह छात्रा के पास फोन करता है और उसको अपने पास मिलने के लिए बुलाता है। इंकार करने पर धमकियां देता है, जिसकी वजह से छात्रा परेशान है। वह पढ़ाई भी नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें