फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश पुलिस ने बंधुआ मजदूर बच्चों को अमरोहा से मुक्त कराया

Sun, 04 Nov 2018 03:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मध्य प्रदेश पुलिस ने अमरोहा देहात इलाके के हासमपुर गांव में छापा मारकर तीन बंधुआ मजदूरों को बंधन मुक्त कराया है। जिनमें नाबालिग मजदूर भी शामिल हैं। इन सभी मजदूरों को दूध की डेरी पर काम करवाने के बहाने लाया गया था। यहां उन्हें बंधक बना लिया था।
विज्ञापन


उनसे जबरन मजदूरी कराई जा रही थी। रूखी-सूखी रोटी देकर रखा जाता था। इन बंधुआ मजदूरों ने किसी तरह अपने परिजनों को बंधक होने की खबर दी। जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर मध्य प्रदेश पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

शनिवार को मध्य प्रदेश पुलिस देहात थाना पहुंची। यहां पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से मध्य प्रदेश पुलिस ने देहात थाना इलाके के हासमपुर गांव निवासी एक नामक किसान के घर छापा मार दिया। यहां से पुलिस ने तीन मजदूरों को बंधन मुक्त कराया। जबकि एक मजदूर को छजलैट थाना इलाके के गांव बेरमपुर के निवासी किसान के घर से बरामद किया।
विज्ञापन


सभी मजदूरों को लेकर मध्य प्रदेश पुलिस थाना अमरोहा देहात पहुंची। अब मध्य प्रदेश पुलिस उस ठेकेदार की तलाश में जुटी है जो नौकरी का लालच देकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भेजकर बंधक बनाकर काम करवाता है। देहात थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस आई थी। जिसने क्षेत्र के गांव हासमपुर से तीन मजदूरों को बंधन मुक्त कराया और अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें