फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिए कोविड टेस्ट रिपोर्ट जरूरी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिए परेशान हो रहीं बहनों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें कोविड टेस्ट रिपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिन बहनों के पास रिपोर्ट नहीं होगी। उन्हें भी राखी बांधने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को रक्षाबंधन का त्योहार है। जिला कारागार में मुरादाबाद, अमरोहा और संभल के बंदी और कैदी बंद हैं। कोरोना संक्रमण के कारण बंदियों की मुलाकात पर रोक लगा दी गई थी। चार दिन पहले ही शर्तें के साथ मुलाकात शुरू कर दी गई है।
मुलाकात करने वालों को कोविड टेस्ट रिपोर्ट जरूरी है। रविवार हो रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए जिला प्रशासन निर्णय लिया गया है। अगर किसी बहन के पास कोविड टेस्ट रिपोर्ट नहीं होगी तो उसे भी राखी बांधने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें