जिले में 313 पॉजिटिव केस और मिले हैं। जीआरपी एसआई समेत 313 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमित मरीजों में एक साल की बच्ची और 81 साल के बुजुर्ग शामिल हैं। वहीं जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर अब 2265 हुई है।
जिले में पिछले 25 दिनों से लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। इस दौरान पॉजिटिव केसों की संख्या में कम और ज्यादा का अंतर रहा है। अभी तक एक दिन में सर्वाधिक छह सौ से अधिक मरीज मिले हैं, जबकि सबसे कम संख्या दो रही है। शुक्रवार को सरकारी और निजी लैब से आई रिपोर्ट में 313 लोग संक्रमित पाए गए। इसमें सबसे कम आयु की संक्रमित एक साल की बच्ची रही। वहीं उम्रदराज संक्रमितों में 81 साल के बुजुर्ग शामिल रहे। इसके अलावा जीआरपी ऑफिस में तैनात एसआई की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, जबकि मूंढापांडे में एक ही परिवार के तीन सदस्य पॉजिटिव मिले। वहीं 352 मरीजों ने क्वारंटीन की अवधि पूरी कर ली। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आई है। ये संख्या अब 2265 हो गई है।