फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में पहली बार 53997 लोगों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना टीकाकरण में तेजी आई है। एक साल छह दिन के अभियान में पहली बार एक दिन में टीकाकरण का आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच गया। जिले में शुक्रवार को सर्वाधिक 53997 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। इसमें 18 वर्ष पार वालों की भागीदारी सबसे अधिक रही।
विज्ञापन

जिले में 16 जनवरी 2021 से कोरोना टीकाकरण अभियान चल रहा है। इस अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य कर्मचारियों से हुई थी, जो अब किशोरों तक पहुंच गई है। विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ आयोग ने टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। साथ ही इसकी शासन स्तर से मानीटरिंग भी शुरू कर दी गई। इसका असर भी देखने को मिला। शुक्रवार को जिले में टीकाकरण का रिकॉर्ड बना। एक दिन में सबसे अधिक 53997 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। इसके साथ ही जिले में पहली डोज लेने वालों का आंकड़ा 20.32 लाख हो गया है, जबकि दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 12.09 लाख हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें