फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावा : बिजली कटौती करे परेशान तो कंट्रोल रूम करेगा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जनपद के विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कार्य पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अरविंद मलप्पा बंगारी के आदेशों पर हुआ है। दावा किया जा रहा है कि यह कंट्रोल रूम शहर से लेकर छोटे छोटे गांवों में होने वाली बिजली कटौती पर नजर रखेगा।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को यह भी बताएगा कि किस वजह से बिजली गायब है और कब तक सुचारु होगी। किसी एक क्षेत्र में बिजली की समस्या होने पर भी उपभोक्ता इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दे सकते हैं। इसके लिए विद्युत निगम का मोबाइल नंबर 7464996013 डायल करना होगा। एमडी के निर्देशानुसार विद्युत कर्मी 24 घंटे कंट्रोल रूम पर तैनात रहेंगे।
गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ शुरू हुई बिजली कटौती को देखते हुए एमडी ने सभी जनपदों में कंट्रोल रूम स्थापित कराए हैं। निगरानी के लिए अधिशासी अभियंताओं की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही अधीक्षण अभियंता को नोडल अधिकारी बनाया गया है। शहरी क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता संजय गुप्ता ने बताया कि कंट्रोल रूम स्थापित हो गया है। नंबर जारी करने के बाद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिये उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें