फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया, 23 केंद्रों पर टीकाकरण ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारियों ने सात सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। इसके चलते शहर के 23 केंद्रों पर टीकाकरण ठप रहा। जिले में टीकाकरण के एक सौ से अधिक सत्र प्रभावित रहे। इससे टीकाकरण में गिरावट आ गई।
विज्ञापन

उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ मुरादाबाद शाखा के जिलाध्यक्ष अजीर्जुरहमान ने कहा कि पिछले दो साल से एनएचएम संविदा कर्मी कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी और टीकाकरण में निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान संविदा कर्मियों से प्रत्येक राजकीय व साप्ताहिक अवकाशों में भी काम लिया जा रहा है। महामंत्री विपिन भट्ट ने कहा कि जुलाई में संगठन प्रतिनिधिमंडल से अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से हुई वार्ता में तीन मांगों को पूरा किए जाने की सहमति बनी थी। दो मांगों पर तीन माह भी कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरी में आंदोलन की राह पकड़नी पड़ी। इस दौरान संरक्षक डॉ. वकील अहमद, डॉ. संजीव, डॉ. पूनम शर्मा, कौशल यादव, अनुराग चौधरी, कंचन शर्मा, संगीता, नाजरीन, प्रीति, राहुल, सोमेंद्र सिंह, फुरकान अहमद, वंदना गौरव, अमित मौर्या, महेंद्र, दीक्षा शर्मा, अफजाल अहमद आदि मौजूद रहे।
शहर में इन केंद्रों पर ही लगा टीका
जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, मैथोडिस्ट कॉलेज, रेलवे अस्पताल, अरबन पीएचसी हरथला, टाउनहॉल, नवाबपुरा।
वार्ता हुई नहीं निकला हल
मुरादाबाद। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि एनएचएम संविदा कर्मियों के कार्य बहिष्कार से टीकाकरण प्रभावित हुआ है। एडीएम सिटी और एसपी सिटी की मौजूदगी में संविदाकर्मियों से वार्ता की गई। हालांकि अभी हल नहीं निकल सका है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

मांग पूरी होने तक कार्य बहिष्कार
मुरादाबाद। महामंत्री विपिन भट्ट ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर मांग पूरी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। बुधवार को भी कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें