मुरादाबाद। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर कांग्रेस 21 फरवरी यानी सोमवार को लड़की हूं लड़ सकती हूं शक्ति यात्रा निकालेगी। यात्रा में एक हजार महिलाओं की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बताया कि 21 फरवरी को प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्रों में शक्ति यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए दो किमी लंबा रूट मैप तैयार करना है। इसमें एक हजार महिलाओं की भागीदारी का लक्ष्य है।
शक्ति यात्रा में महिलाएं गुलाबी रंग के कपड़ों में शामिल होंगी। हर विधानसभा क्षेत्र से दस महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिनका सामाजिक व महिला उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हो। शक्ति यात्रा को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी तय कर दी गई है।