मुरादाबाद। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने 48 घंटे के लिए पूर्ण कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया है। लंबे समय से मांगें पूरी न होने से नाराज अवर अभियंताओं ने अपने सीयूजी नंबर बंद कर लिए हैं। जबकि दो दिन के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ मंडल में रहेंगे हैं। प्रबंधन के विरोध में अवर अभियंता प्रबंधन की वीडियो कांफ्रेसिंग और विभागीय व्हाट्सप ग्रुपों से बाहर हो गए हैं।
अपनी मांगों को लेकर उनका संगठन दिल्ली रोड स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहा है। राष्ट्रीय विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन का कहना है कि प्रबंधन की ओर से लगातार बेहतर सप्लाई देने का दबाव बनाया जा रहा है। जबकि इसके लिए टीम को पर्याप्त संसाधन नहीं दिए जा रहे हैं। इसके अलावा अवर अभियंताओं की विभिन्न मांगों पर सहमति बनने के बावजूद प्रबंधन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस संबध में सभी अवर अभियंता एकजुट होकर मंगलवार सुबह 10 बजे से धरने पर बैठे हैं। संगठन की क्षेत्रीय शाखा के अध्यंक्ष शैलेश कुमार, केंद्रीय संरक्षक एलके त्यागी, अरविंद बिंद आदि ने सदस्सयों को संबोधित करते हुए कहा कि शीर्ष प्रबंधन संवर्ग की न्यायोचित मांगो पर अन्याय पूर्ण एवं उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रहा है। इससे सदस्यों का उत्पीड़न हो रहा है।
उन्होंने शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन से आग्रह किया कि आग्रह किया कि अब भी संवर्ग की मांगों का समाधान न किया गया तो संगठन अनिश्चित काल के लिए पूर्ण कार्य बहिष्कार करने पर विवश होगा। इसकी जिम्मेदारी शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन की होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से संज्ञान लेने की अपील की है। इस मौके पर रवि रंजन, प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार, ओपी वर्मा, संदीप यादव, संजय सैनी, गुरुदेव सिंह, राजेश कुमार आदि अवर अभियंता मौजूद रहे।