फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म करने और पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि छह अप्रैल 2021 को उसका निकाह मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति ने एक लाख रुपये और कार की मांग शुरू कर दी थी। विरोध करने पर महिला का उत्पीड़न किया गया। पीड़ित का कहना है कि 26 अगस्त की दोपहर करीब दो बजे वह घर में अकेली थी।
इसी दौरान देवर पहुंच गया और उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। शाम को उसने देवर की शिकायत पति से की, तब पति ने महिला को ही बुरा भला कहा और मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद वह किसी तरह अपने मायके पहुंची और आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि 14 सितंबर को पति अपने रिश्तेदारों को लेकर महिला के मायके पहुंच गया। यहां पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। एसएसपी बबलू कुमार ने भोजपुर थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें