फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गुब्बारा फुलाते हुए कक्षा चार का छात्र अचानक हुआ बेहोश, नाक से आने लगा खून; कुछ ही देर में तोड़ दिया दम

Fri, 22 Dec 2023 11:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)

सार

अमरोहा से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां गजरौला में गुब्बारा फुला रहे कक्षा चार के छात्र की मौत हो गई। परिजन बेटे को सीएचसी में लेकर आए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गुब्बारा फुलाते हुए छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के गजरौला में गुब्बारा फुलाते समय कक्षा चार का छात्र बेहोश हो गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। परिजन उसे सीएचसी में लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस कार्रवाई बिना शव को परिजन घर ले गए।
विज्ञापन


मामला खाईखेड़ा गांव का है। यहां निवासी पप्पू घरों में पुताई का काम करते हैं। उनका कहना है कि बेटा बॉबी (12) बृहस्पतिवार को ढाई बजे अपने घर गुब्बारा फुला रहा था। इसी दौरान वह बेहोश हो गया। उसकी नाक से खून निकलने लगा। 

बेटे की हालत बिगड़ने पर परिजन घबरा गए। तुरंत एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। यहां उसने हालत खतरे में बताते हुए छात्र को बाहर ले जाने की सलाह दी। परिजन बेटे को सीएचसी में लेकर आए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


परिजन बिना कार्रवाई शव को घर ले गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. योगेंद्र सिंह का कहना है कि जब बालक को यहां लेकर आए, वह मृत था। करीब दो घंटे पूर्व उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी मौत कैसे हुई, यह पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लगता, लेकिन पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें