फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: कक्षा 10 के छात्र की गोली मारकर हत्या, दादा से कुछ दूर टीनशेड में सो रहा था नाबालिग

Wed, 19 Jan 2022 01:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में 10वीं कक्षा के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नाबालिग छात्र टीनशेड में सो रहा था। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में नाबालिग छात्र की हत्या से सनसनी फैल गई। टीनशेड में चारपाई पर सो रहे कक्षा दस के छात्र की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्यारोपियों ने छात्र के सीने से सटाकर गोली मारी थी। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश से इनकार किया है। अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन


यह मामला आदमपुर थाना इलाके के गुरेठा गांव की है। यहां रहने वाले स्व. रमाकांत शर्मा की तीन साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह अपनी पत्नी और पांच बच्चों के साथ गवां में रहकर मेडिकल चलाते थे। पिता की मौत के बाद दूसरे नंबर का 14 वर्षीय बेटा गणेशदत्त शर्मा मेडिकल स्टोर को संभालता था और कक्षा 10 की पढ़ाई भी कर रहा था। 

मंगलवार की शाम छात्र गणेशदत्त शर्मा अपने गांव आया था। रात को पशुशाला के पास टीनशेड में पड़ी चारपाई पर सो रहा था। जबकि उसके रिटायर्ड शिक्षा दादा महेंद्र प्रसाद पास के कमरे में सो रहे थे। इसी बीच रात्रि में किसी समय अज्ञात लोगों ने सीने में गोली मारकर गणेशदत्त शर्मा की हत्या कर दी।
विज्ञापन

 
परिजनों को घटना की जानकारी बुधवार सुबह को हो सकी। इसके बाद परिजनों में चीखपुकार मच गई। थोड़ी देर में ग्रामीणों में भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल पर जांच पड़ताल की गई। एएसपी चंद्रप्रकाश शुक्ला और सीओ सतीश कुमार पांडेय ने मुआयना किया। 
 
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस घटना की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। छात्र की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सीओ सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि घटना की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

गवां से भी जुड़े हो सकते हैं हत्याकांड के तार
कक्षा 10 के छात्र की गोली मारकर हत्या करने के मामले में घटना के तार संभल कस्बे के गवां से भी जुड़े हो सकते हैं। घटनास्थल से गवां केवल 3 किलोमीटर दूर है। छात्र मंगलवार शाम को ही गवां से अपने गांव पहुंचा था। सोते समय उसके पास मोबाइल भी था। पुलिस घटना को प्रेम प्रसंग से जुड़ा मानकर भी जांच पड़ताल कर रही है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें