मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में चिट फंड कंपनी खोलकर लोगों से पांच करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने पाकबड़ा थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार को समाधान दिवस में पाकबड़ा, असमोली और आसपास के गांवों के लोग पाकबड़ा थाने पहुंचे और पुलिस को दी तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने बताया कि मझोला थाना क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह चौक के कुछ लोगों ने चिटफंड कंपनी खोली थी।
आरोप है कि आरोपियों रुपये लेकर निश्चित अवधि में दोगुनी रकम देने का झांसा दिया था। उन्होंने आरडी और एफडी के माध्यम से शिकायतकर्ताओं के लगभग पांच करोड़ रुपये जमा करा लिया था। तहरीर देने वालों में आशे अली, मुकेश, कुमरपाल, अशरफ अली, राजपाल, नरेश सिंह, विजयपाल व मूलचंद आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया कि चिटफंड कंपनी खोलकर ठगी करने का मामला आया है। मामले की जांच की जा रही है।