फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में चार बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक संपर्क मार्ग पर शनिवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार बाइक सवार घायल हो गए।
विज्ञापन

तहसील के थाना सोनकपुर अंतर्गत भूड़ावास गांव निवासी अजय चौधरी अपनी बहन पूजा चौधरी को बाइक पर बैठाकर अपने गांव से बिलारी आ रहा था। वहीं उमरारा गांव निवासी निर्भीक सिंह अपने चाचा सतवीर सिंह को बाइक पर बैठाकर गांव से जरगांव रोड की ओर आ रहा था। रास्ते में संपर्क मार्ग पर दोनों बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई और चारों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस की मदद से चारों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी लाया गया। दोनों पक्षों में से किसी ने भी घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें