प्रदेश हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन रजा ने कहा कि कांग्रेस अपनी रायबरेली की सीट बचाने की कोशिश करे। प्रदेश में विपक्षी दलों की कहीं दाल नहीं गलेगी। भाजपा लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेगी। लाकड़ी स्थित एक अस्पताल के कार्यक्रम में आए हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन रजा ने कहा कि कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष गलतफहमी में हैं।
प्रदेश हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन रजा ने सेलेक्ट हॉस्पिटल के डॉक्टरों और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि ढाई साल पहले सड़क हादसे में घायल अर्चना को परिजन छोड़कर चले गए थे। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. निसार ने अर्चना की मदद की।
इलाज के बाद वह काफी ठीक हो गई है। इस दौरान मो. फैज, अब्दुल आहद, मुस्तफा अली, राहुल वर्मा, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. इमरान अहमद, डॉ. प्रतिक्षा द्विवेदी,डॉ. पंकज टियोटिया, अजहर आजम आदि मौजूद रहे।