फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: घर के ताले तोड़कर नकदी-जेवर उड़ा ले गए चोर, लगी 15 लाख की चपत

Wed, 02 Mar 2022 01:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादबाद

सार

नौगांवा सादात में चोर एक घर से 13 तोला सोना, चांदी, ढाई लाख रुपए की नकदी व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घर पर बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के नौगांवा सादात में बंद घर के ताले तोड़कर बेखौफ चोरों ने नगदी-जेवरात समेत पंद्रह लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया। घर के सदस्यों को घटना की जानकारी बुधवार की सुबह लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित परिवार ने तहरीर दे दी है।

विज्ञापन


यह घटना नौगांवा सादात के मोहल्ला शाहफरीद की है। यहां पर स्वर्गीय शहंशाह हैदर का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी इशरत जहां और दो बेटे हैं। दोनों बेटे हसन अब्बास और मोहम्मद अब्बास सऊदी अरब के दमाम शहर में सब्जी का कारोबार करते हैं। दोनों भाई के घर करीब में ही हैं। दोनों की पत्नी और मां घर पर ही रहती हैं। इशरत जहां अपने छोटे बेटे मोहम्मद अब्बास की पत्नी अफसिया के साथ रहती हैं, लेकिन अफसिया के पिता की तबीयत खराब होने के कारण वह अपने मायके चली गई थी।

घर में अकेली होने के कारण इशरत जहां मंगलवार की रात अपने बड़े बेटे हसन अब्बास की पत्नी जियाबतूल के घर सोने चली गईं। लेकिन रात में किसी समय चोरों ने मोहम्मद अब्बास के घर को निशाना बना लिया। बंद कर के ताले तोड़कर चोरों ने ढाई लाख रुपए की नकदी, 13 तोला सोना और चांदी व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह इशरत जहां के घर पहुंचने पर हुई। घर का सभी सामान बिखरा पड़ा हुआ था। घटना से परिवार के होश उड़ गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों का कहना है कि उनका करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पीड़िता इशरत जहां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें