फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि मेले में चोरी: बेरनी मेले में लगी दुकानें, चोर ले गए नकदी सहित एक लाख का सामान

Wed, 02 Mar 2022 11:51 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

शिवरात्रि की रात तीन बजे जब मेला खाली हो गया, तो दुकानदार व कार्य करने वाले मजदूर इधर-उधर सो गए। तभी रात में चोरों ने चार दुकानों पर पहुंच नकदी सहित सामान चुरा लिया। बुधवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर मेले में दुकान लगाने वाले मालिकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बेरनी मेला में लगी दुकानें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव बेरनी के प्राचीन शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। मंगलवार की रात मेले में लगी चार दुकानों से चोर नकदी सहित सामान निकाल ले गए। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदारों से पूछताछ की। चोर नकदी सहित एक लाख रुपये का माल समेट ले गए।

विज्ञापन


गांव बेरनी के प्राचीन शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। मेले में कई दुकानें लगी हैं। मंगलवार की रात मेले में श्रद्धालुओं की काफी भीड़भाड़ रही। रात तीन बजे जब मेला खाली हो गया, तो दुकानदार व कार्य करने वाले मजदूर इधर-उधर सो गए। तभी रात में चोरों ने चार दुकानों पर पहुंच नकदी सहित सामान चुरा लिया। बुधवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर मेले में दुकान लगाने वाले मालिकों में हड़कंप मच गया।

इन चार दुकानदारों के साथ हुई घटना
गांव रीठ निवासी हरी बाबू की मेले में पान मसाला, चाय व चाऊमीन की दुकान लगी है। मंगलवार की दिन व रात की बिक्री के रुपये गल्ले में रखे थे। रात तीन बजे दुकान पर कार्य करने वाले मजदूर व हरी बाबू सो गए। तभी चोर गल्ले से सत्तर हजार रुपये की नकदी निकाल ले गए।
विज्ञापन


गांव बनियाखेड़ा निवासी सुशील जैन की मेले में पेठे की दुकान लगी है। रात तीन बजे वह दुकान बंद करके सो गए। तभी चोर उनकी जेब में रखा मोबाइल व 1100 रुपये नकदी निकाल ले गए। गांव करसरा निवासी पूरन लाल की मेले में मिठाई की दुकान लगी है। रात तीन बजे चोर दुकान से बैटरी व चार हजार रुपये की नकदी ले गए।

गांव मुड़िया खेड़ा निवासी मुकेश ने मेले में पकौड़ी की दुकान लगाई है। वह बुधवार की सुबह फ्रेश होने गया था, तभी चोर दुकान में रखा रिफाइंड का टीन व दो हजार रुपये निकाल ले गए। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच पीड़ित दुकानदारों से जानकारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें