फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ मानहानि में परिवाद दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार को मुरादाबाद में उनके खिलाफ मानहानि में परिवाद दायर किया गया है। कुछ दिन पहले अदालत ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किए थे, जिसे उन्होंने अफवाह बताते हुए केस के वादी एवं इवेंट मैनेजर को अपशब्द बोले थे। अब उनके खिलाफ मानहानि का परिवाद भी दायर करा दिया गया है। जिसकी सुनवाई 4 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा इवेंट मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों का आयोजन कराते हैं। जिसमें फिल्मी हस्तियों को भी बुलाते हैं। प्रमोद शर्मा ने सोनाक्षी सिन्हा से भी एक कार्यक्रम के लिए अनुबंध किया था। यह कार्यक्रम दिल्ली में दिनाक 30 सितंबर 2018 होना था, लेकिन अंत समय में सोनाक्षी सिन्हा और उनके सलाहकार ने आने के लिए मना कर दिया था। जबकि इन्होंने अपनी पूरी फीस प्रमोद शर्मा से ले ली थी। जिसके बाद थाना कटघर में 22 फरवरी 2019 को मुकदमा दर्ज कराया गया था।
इस मुकदमे की सुनवाई अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट स्मिता गोस्वामी की अदालत में की जा रही है। मुकदमे में सोनाक्षी सिन्हा व उनके सलाहकार अभिषेक सिन्हा के खिलाफ मुकदमे में हाजिर न होने के कारण जमानती वारंट जारी कर दिए थे। जिसके बाद सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस कर के प्रमोद शर्मा के लिए अपशब्द कहे थे। इन अपशब्दों से आहत हो कर गुरुवार को प्रमोद शर्मा ने अपने अधिवक्ता पीके गोस्वामी के माध्यम से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विमल वर्मा की अदालत में सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर कराया है। जिस पर सुनवाई के लिए चार अप्रैल नियत की गई है। जिसकी सुनवाई अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम दानवीर सिंह की अदालत में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें