फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरिकेडिंग हटाकर लोगों ने खुद शुरू कर लिया पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जब जान पर बन आए तो जनता किसी की परवाह और किसी का इंतजार नहीं करती। इस ताजा उदाहरण है गोविंदनगर कॉलोनी की जनता द्वारा उद्घाटन से पूर्व ही बैरिकेडिंग हटाकर पुल पर आवागमन शुरू करना। लोगों का कहना है कि तीन दिन पूर्व पुल के पास ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गई थी। लोगों की जान पर बन रही है, इसलिए मजबूरी में खुद की बैरिकेडिंग हटाकर पुल पर आवागमन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि गोविंदनगर कॉलोनी में कुछ लोगों का रेलवे के साथ बाउंड्री वाल के विवाद के चलते पूरी आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोग बिना बाउंड्री वाल तैयार किए रेलवे पुल को शुरू करने के लिए राजी नहीं है। इससे परेशान होकर स्थानीय लोगों ने गोविंदनगर ओवरब्रिज से खुद ही बैरिकेडिंग हटाकर इससे आवागमन शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि कम से कम किसी की जिंदगी तो बिना वजह खत्म नहीं होगी।
ज्ञात हो कि गोविंदनगर के लोग रेलवे से 20 फीट रास्ता छोड़कर बाउंड्री वाल का निर्माण करने के लिए कह रहे थे। लोगों का कहना था कि संकरे रास्ते के कारण कॉलोनी में इमरजेंसी में एंबुलेंस या दमकल की गाड़ी नहीं आ सकेगी। चूंकि रेलवे केवल 10 फीट रास्ता छोड़कर निर्माण कर रहा था। इसके बाद नगर निगम और रेलवे के अधिकारियों के बीच माथापच्ची हुई और 15 फीट रास्ता छोड़ने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

इसके बाद रेलवे ने दोबारा बाउंड्री वाल का निर्माण का शुरू किया तो लोगों ने इस बार पुल से कॉलोनी के बाहर तक सड़क निर्माण, नाला निर्माण की मांग को लेकर कार्य रुकवा दिया। अब कॉलोनी में पुल के समीप नाला निर्माण पूरा हो गया है। नगर निगम सड़क बनाने की तैयारी कर रहा है। इस बीच लोगों ने अपनी असुविधा से परेशान होकर खुद ही पुल से बैरिकेडिंग हटा ली।
ज्ञात हो कि पिछले साल जुलाई में इस पुल का निर्माण पूरा हो गया था। इसके बाद अभी तक यह पुल बंद पड़ा था। स्थानीय पार्षद महिमा भारद्वाज का कहना है कि लोगों से बात की गई है। 15 फीट रास्ता मिलने के बाद किसी को कोई आपत्ति नहीं है। चुनाव के बाद सड़क निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके बाद पुल भी विधिवत शुरू हो जाएगा।
लोगों के वर्जन (फोटो)
मैं डीआरएम ऑफिस में कार्यरत हूं। काम से लौटते समय मेरी बाइक पटरियों के बीच फिसल गई थी। तबीयत खराब होने के कारण काफी देर तक मैं उठ नहीं पाया था। गनीमत रही कि इस बीच कोई ट्रेन नहीं आई, अन्यथा हादसा हो सकता था। पुल की विधिवत शुरुआत जल्द होनी चाहिए।
- ऋतुराज पथिक
क्षेत्र के बच्चों को अक्सर रेलवे लाइन के नजदीक खेलते हुए देखा जा सकता है। स्कूल जाने के लिए भी बच्चों को अवैध तरीके से लाइन क्रास करनी पड़ती है। दिक्कत के चलते लोगों ने पुल से बेरिकेंडिंग हटा दी। रेलवे और नगर निगम को जल्द सड़क निर्माण और बाउंड्री वाल का निर्माण पूरा करना चाहिए, जिससे पुल शुरू हो सके।
- डॉ. राजीव सैनी
पुल से लोगों द्वारा बैरिकेडिंग हटाने की सूचना मिली है। बाउंड्रीवाल का निर्माण पूरा होने तक पुल को नहीं खोला जा सकता। रेलवे अपने हिस्से का काम कर रहा है। नगर निगम वहां सड़क बना देगा तभी पुल शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन

- पीएस बघेल, एसीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें