फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक छात्र हत्याकांड: पहचान मिटाने के लिए जला दिया था चेहरा, हत्यारे का पता चलते ही उड़े परिवार वालों के होश

Sun, 03 Oct 2021 01:23 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सुधीर की प्रेमिका के परिवार पर शक कर रहे परिजनों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि हत्यारा तो उनके ही घर का सदस्य है। पुलिस की जांच के बाद से परिजन भी हैरान हैं।
विज्ञापन
बीटेक छात्र की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले हुई बीटेक छात्र सुधीर सैनी की हत्या का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने पूरे मामले को सुलझाते हुए जिसे दोषी ठहराया है उसके बारे में जानकर आसपास के लोगों समेत पुलिस और परिजनों के भी होश उड़ गए हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि सुधीर की जिस निर्ममता के साथ हत्या की गई थी उसके पीछे उसके अपने ही फुफेरे भाई का हाथ था। पुलिस ने दावा किया है कि फुफेरे भाई ने अपने साथी के साथ मिलकर सुधीर की हत्या की थी। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अमित आनंद ने बताया कि मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गनेश घाट गांव निवासी ग्रामीण एक सप्ताह पहले शनिवार दोपहर अपने खेतों में दवाई का छिड़काव करने जा रहे थे। मुरादाबाद- लखनऊ हाईवे से करीब 300 मीटर अंदर जंगल की ओर सूरज पाल के खेत में उनकी नजर पड़ी तो औंधे मुंह एक युवक का शव पड़ा हुआ था। 

हत्यारों ने जला दिया था चेहरा
हत्या इतनी निर्ममता के साथ की गई थी कि छात्र का चेहरा पूरी तरह जल गया था। शव के पास में ही बरेली स्थित एएनए कालेज की लाइब्रेरी का कार्ड मिला था। इसकी मदद से मृतक की पहचान सुधीर के रूप में हुई थी। सूचना मिलने पर छात्र के परिजनों ने भी मौके पर पहुंचकर शिनाख्त सुनिश्चित की थी।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले से था लापता
छात्र के पिता वीरेंद्र ने पुलिस को बताया था कि उनका बेटा सुधीर बरेली के एएनए कालेज में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह बरेली में ही रहकर पढ़ाई कर रहा था। एक सप्ताह पहले घर आया था। गुरुवार सुबह वह घर से बरेली जाने के लिए निकला था। इसके बाद से वह लापता था। तब से परिजन उसकी तलाश में जुटे थे।

तीन दिन पहले प्रेमिका के परिजनों ने सुधीर के साथ की थी मारपीट 
परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि सुधीर का मझोला क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन दिन पहले वह मझोला के मिलन विहार में अपनी प्रेमी से मिलने गया था। वहां युवती के पिता, चाचा और रिश्तेदारों ने उसके साथ मारपीट की थी। किसी तरह वहां से वह बचकर भाग आया था। सुधीर के पिता ने युवती के पिता, चाचा, रिश्तेदार समेत पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था, लेकिन खुलासे में पता चला कि हत्या के पीछे तो सुधीर के फुफेरे भाई का हाथ है।
Trending Videos
विज्ञापन

सुधीर की सौतेली बहन के साथ थे आरोपी शुभम के संबंध

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि सुधीर की हत्या उसके भाई शुभम ने अपने दोस्त परविंदर के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपी परविंदर को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन शुभम फरार है। जांच में सामने आया है कि सुधीर अपनी सौतेली बहन को परेशान करता था और उसके साथ मारपीट भी करता था।  सुधीर की सौतेली बहन से आरोपी शुभम के अच्छे संबंध थे। इसी कारण से गुस्से में शुभम ने सुधीर की हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें