फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: डिप्रेशन में चल रहे पीतल कारोबारी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या 

Tue, 13 Apr 2021 12:41 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के रामगंगा विहार में पीतल कारोबारी नितिन गुप्ता (55) ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
shoot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के रामगंगा विहार में पीतल कारोबारी नितिन गुप्ता (55) ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर दौड़े तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। 

विज्ञापन


खिड़की का शीशा तोड़कर परिवार के सदस्यों ने किसी तरह दरवाजा खोलकर देखा तो खून से लथपथ नितिन गुप्ता का शव कमरे में पड़ा हुआ था, जबकि पास में ही लाइसेंसी बंदूक पड़ी थी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया है कि नितिन लंबे समय से डिप्रेशन में चल रहे थे। डॉक्टर के यहां से इलाज भी किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें