पुलिस के मुताबिक, छजलैट थाना क्षेत्र के मथाना गांव निवासी खान चंद्र (55) अपनी पत्नी बबली उर्फ बल्लो (55) के साथ रोज की तरह शुक्रवार सुबह भी खेत पर गन्ना छीलने गए थे। उनका बेटा मां-पिता की तलाश में खेत पर पहुंच गया। यहां माता-पिता के खून से सने शव पड़े देखकर वह बदहवास होकर घर की ओर दौड़ा। पुलिस व फारेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
मुरादाबाद में छजलैट थाना क्षेत्र के मथाना गांव से कुछ ही दूरी पर शुक्रवार शाम खेत में दंपती के खून से सने शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों सुबह अपने खेत में गन्ना छीलने गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में ले लिए हैं। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, छजलैट थाना क्षेत्र के मथाना गांव निवासी खान चंद्र (55) अपनी पत्नी बबली उर्फ बल्लो (55) के साथ रोज की तरह शुक्रवार सुबह भी खेत पर गन्ना छीलने गए थे। शुक्रवार शाम तक पति-पत्नी घर नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों को उनकी चिंता हुई। उनका बेटा मां-पिता की तलाश में खेत पर पहुंच गया। यहां माता-पिता के खून से सने शव पड़े देखकर वह बदहवास होकर घर की ओर दौड़ा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग भी वहां आ पहुंचे। सूचना मिलने पर घर के अन्य सदस्य व ग्रामीण भी खेत पर पहुंच गए।
वहीं, मामले की सूचना मिलने पर छजलैट थाना प्रभारी राम प्रताप, सीओ कांठ महेश चंद्र गौतम व एसपी देहात विद्या सागर मिश्र भी मौके पर पहुंचे। मामले की पड़ताल करने के लिए पुलिस और फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। एसपी देहात ने बताया कि दोनों के शव रक्तरंजित हालत में मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि चोटों के निशान किसी हथियार के हमले के हैं या फिर किसी जानवर ने हमला किया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।