फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के सत्यपाल सैनी ने 5533 वोटों के अंतर से दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र सीट पर भाजपा के सत्यपाल सैनी निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के अजय मलिक को 5533 मतों के भारी अंतर से पराजित कर इस सीट पर कब्जा जमाया है। भाजपा ने यह सीट सपा से झटकी है। वर्ष 2016 में इस सीट पर हुए चुनाव में सपा के परवेज अली एमएलसी चुने गए थे। लिहाजा इस जीत को मुरादाबाद मंडल में भाजपा को मिली नई कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा ने पूर्व सांसद सत्यपाल सैनी और समाजवादी पार्टी ने पुराने कार्यकर्ता अजय मलिक को चुनाव मैदान में उतारा था। इस चुनाव में मुरादाबाद, बिजनौर, संभल और अमरोहा के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत और नगर पालिका सभासद/चेयरमैन, नगर निगम पार्षद, महापौर, विधायक, सांसद, एमएलसी आदि जनप्रतिनिधियों ने मतदाता के रूप में भाग लिया। 8084 मतदाताओं वाली इस सीट पर नौ अप्रैल को हुए मतदान में 7861 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
मंगलवार को मुरादाबाद मंडी समिति में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हुई। मतगणना के दौरान विभिन्न कारणों से 114 मत निरस्त घोषित कर दिए गए। वैध पाए गए 7747 मतों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतपाल सैनी को 6640 मत प्राप्त हुए। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय मलिक को कुल 1107 मत प्राप्त हो सके। इस तरह भाजपा के सत्यपाल सैनी को निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन

विजयी प्रमाण पत्र के साथ मतगणना स्थल से प्रत्याशी के बाहर आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सत्यपाल सैनी का जोरदार स्वागत किया। भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें