फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसडी एकेडमी में बास्केटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रविवार को आरएसडी एकेडमी में दो दिवसीय जिला स्तरीय बास्केटबाल टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रुप जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजीव भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि संयुक्त सचिव जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन फिरोज खान रहे।
विज्ञापन

फाइनल मैच अंडर 16 गर्ल्स आरएसडी स्पोर्ट्स एकेडमी ए टीम और रूल ब्रेकर टीम के बीच खेला गया। इसमें आरएसडी स्पोर्ट्स एकेडमी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।अंडर 16 बॉयज में आरएसडी स्पोर्ट्स एकेडमी ए टीम विजेता और आरएसडी स्पोर्ट्स एकेडमी बी टीम उपविजेता रही।अंडर 18 गर्ल्स प्रतियोगिता में रूल ब्रेकर टीम ने आरएसडी एकेडमी टीम ए को हराया।अंडर 18 बॉयज में आरएसडी स्पोर्ट्स एकेडमी बी टीम उपविजेता रही। जबकि ए टीम ने विजेता का स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वॉलीबॉल प्लेयर सैमुअल सिंह रहे। आरएसडी समूह के अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार और अध्यक्षा डॉ जी कुमार, चिकित्सा निदेशक डॉ गौरव कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें