फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीसी में ट्रेनी दरोगा की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीटीसी में बुधवार सुबह ट्रेनी दरोगा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह पंद्रह दिन पहले यहां ट्रेनिंग में भाग लेने आए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, ट्रेनिंग श्योदान सिंह(56) मूलरूप से हाथरस के सिकंदरा राऊ थानाक्षेत्र नगला सीसघर निवासी थे। परिवार में पत्नी मुन्नी देवी, दो संदीप कुमार, अमन और तीन बेटियां स्नेहलता, कुसुम व सुमन हैं। वह उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल थे। वह कुछ दिन पहले ही हेड कांस्टेबल से दरोगा के पद पर पदोन्नत हुए थे। पदोन्नत के बाद वह पंद्रह दिन पहले मुरादाबाद में पीटीसी में ट्रेनिंग लेने आए थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात उनके सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत हुई थी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें